Tata Harrier EV: शानदार फीचर्स, दमदार बैटरी और जबरदस्त डिजाइन वाली इलेक्ट्रिक SUV

By: Vishal sahani

On: Monday, June 9, 2025 4:29 PM

Tata Harrier EV
Google News
Follow Us

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है तो इसी को को देखते हुये टाटा कंपनी ने अपनी बहुत फेमस एसयूबी टाटा हर्रिर को इलेक्ट्रिक वर्जन में पेश कर दिया है – Tata Harrier EV। यह कार सिर्फ लुक्स में शानदार ही नहीं बल्कि फीचर्स और बैटरी रेंज, पावरफुल परफॉर्मेंस में भी भारतीय बाजार में तबाही मचा रही है

Tata Harrier EV Price

Harrier EV की अगर कीमत की बात करे तो इसकी शुरुआती कीमत ₹21.49 लाख रूपए रखा गया है और इसकी कीमत में कुछ मॉडल के तहत कीमत में काम ज्यादा हो सकता है

डिजाइन और एक्सटीरियर

Harrier EV की अगर डिजाइन और एक्सटीरियर की बात करे तो इसका एक्सटीरियर काफी प्रीमियम लुक दिया गया है और इसमें क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, शार्प LED हेडलैम्प्स, नए डिज़ाइन वाले अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट एंड ICE वर्जन की तुलना में ज्यादा मॉडर्न और एयरोडायनामिक दिखता है। DRLs और टेललाइट्स में LED स्ट्रिप्स कार को एक यूनिक और हाई-टेक लुक देती हैं।

Tata Harrier EV स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनविवरण
बैटरी पैक65 kWh / 75 kWh (LFP बैटरी)
ड्राइवट्रेनRWD (65kWh), AWD (75kWh)
रेंज (ARAI अनुमानित)500 – 627 किमी (एक बार चार्ज पर)
मोटर टाइपPermanent Magnet Synchronous Motor (PMSM)
पावर आउटपुटलगभग 215–230 bhp (अनुमानित)
टॉर्क350–400 Nm (अनुमानित)
0-100 किमी/घंटा~8.5 सेकंड
चार्जिंग विकल्पDC फास्ट चार्जिंग (10% से 80% ~50 मिनट), AC चार्जर
टायर व अलॉय18-इंच एरो-इंस्पायर्ड अलॉय व्हील्स
डाइमेंशनलंबाई: 4605mm, चौड़ाई: 1922mm, ऊँचाई: 1718mm (अनुमानित)
बूट स्पेस~445 लीटर
सेफ्टी फीचर्सADAS (Level 2), 6 एयरबैग, ESP, 360° कैमरा
कनेक्टिविटी12.3-इंच टचस्क्रीन, OTA अपडेट्स, वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay
अन्य टेक्नोलॉजीV2V (Vehicle to Vehicle) + V2L (Vehicle to Load) चार्जिंग सपोर्ट
एक्सटीरियरConnected DRLs, Matrix LED हेडलाइट, क्लोज़ ग्रिल, EV बैजिंग
इंटीरियरपैनोरमिक सनरूफ, ड्युअल-टोन केबिन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
लॉन्च तारीखजुलाई 2025 (डिलीवरी संभावित)
शुरुआती कीमत₹21.49 लाख (एक्स-शोरूम)

बैटरी और रेंज

Harrier EV बैटरी और रेंज की बात करे तो इसमें में टाटा की Ziptron तकनीक पर आधारित एडवांस लिथियम आयन 70 kWh की बैटरी दिया गया है जो एक बार चार्ज करने पर 500 से 550 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे यह SUV लगभग 30 मिनट में 80% तक चार्ज हो सकेगी (DC फास्ट चार्जर से)

परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस

Harrier EV को ड्यूल मोटर AWD सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि यह SUV सभी चार पहियों को पॉवर सप्लाई करेगी जिससे ऑफ-रोडिंग और खराब सड़कों पर भी यह जबरदस्त परफॉर्म करेगी। यह एक साइलेंट लेकिन पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगा।

इसके ड्राइव मोड्स में Eco, City और Sport मोड्स दिए जाने की संभावना है। साथ ही इसमें रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी मिलेगा जो ब्रेक लगाते समय बैटरी को चार्ज करेगा।

सेफ्टी फीचर्स

Harrier EV में भी टाटा की पहचान – सेफ्टी – को सबसे ऊपर रखा गया है। इसमें मिलेंगे:

  • 6 एयरबैग्स
  • ADAS (Advanced Driver Assistance Systems)
  • ESC, HSA, HDC
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • ऑल डिस्क ब्रेक्स
  • 360 डिग्री कैमरा

इस SUV को 5 स्टार GNCAP सेफ्टी रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है।

Tata Harrier EV कौन देगा टक्कर?

Tata Harrier EV को भारतीय इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसका सबसे बड़ा मुकाबला Mahindra XUV.e9 से होगा, जो समान सेगमेंट में इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म, दमदार रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी। इसके अलावा, Hyundai Ioniq 5 और Kia EV6 जैसी इंटरनेशनल ब्रांड्स भी इस रेस में शामिल हैं, जो पहले से ही प्रीमियम EV बाजार में मजबूत पकड़ बना चुकी हैं। आने वाले समय में MG ZS EV के अपग्रेडेड वर्ज़न और BYD Atto 3 जैसे विकल्प भी Tata Harrier EV को चुनौती देंगे। हालांकि, Harrier EV की कीमत, मेड-इन-इंडिया ब्रांडिंग और टाटा की भरोसेमंद सर्विस नेटवर्क इसे इन सभी के बीच एक मजबूत दावेदार बनाती है

निष्कर्ष (Conclusion)

Tata Harrier EV भारतीय EV मार्केट में एक नई क्रांति ला सकती है। इसकी बैटरी रेंज, परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी इसे अपने सेगमेंट में सबसे अलग और बेहतर बनाती है। अगर आप अगली जनरेशन की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Harrier EV को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें।


Vishal sahani

Vishal Sahani CarBikeWala.in के संस्थापक और CEO हैं। यह एक लोकप्रिय ऑटोमोबाइल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसकी शुरुआत उन्होंने भारतीय पाठकों को बाइक और कार से जुड़ी ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी देने के उद्देश्य से की थी। उनकी सोच और लीडरशिप के कारण आज CarBikeWala.in ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक विश्वसनीय सूचना स्रोत बन चुका है।
For Feedback - carbikewala1@gmail.com

Leave a Comment