Tata Punch Facelift (2026) Launch: Price, Engine, Design, Features

By: Vishal sahani

On: Tuesday, January 13, 2026 8:32 PM

Tata Punch Facelift
Google News
Follow Us

Tata Motors ने भारत में नई Tata Punch Facelift 2026 को लॉन्च कर दिया है। यह Punch का पहला बड़ा फेसलिफ्ट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और पावरट्रेन तीनों स्तर पर बड़े बदलाव किए गए हैं। Punch पहले से ही Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो-SUV में से एक है और अब यह अपडेट इसे सेगमेंट में और भी मजबूत बनाता है। तो चलिए जानते है इसमें क्या क्या अपडेट किये गए है

Tata Punch Facelift की कीमत (Ex-Showroom)

नई Tata Punch Facelift की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹5.59 लाख रखी गई है, जो Smart पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए है। टॉप एंड Accomplished+ S पेट्रोल वेरिएंट की कीमत ₹8.99 लाख तक जाती है। वही CNG वेरिएंट की कीमत ₹6.69 लाख से शुरू होकर ₹9.29 लाख तक जाती है।

Tata ने इस बार Punch में नया i-Turbo पेट्रोल इंजन भी पेश किया है, जिसकी कीमत ₹8.29 लाख से शुरू होती है। ये सभी कीमतें इंट्रोडक्टरी और एक्स-शोरूम दिल्ली हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई Punch Facelift में इंजन ऑप्शंस पहले से ज्यादा पावर फुल कर दिए गए हैं। इसमें नया 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 120 PS की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।

इसके अलावा, मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी जारी रखा गया है, जो 5-स्पीड मैनुअल और AMT के साथ 87.8 PS और 115 Nm देता है।

CNG वेरिएंट को पसंद करने वालों के लिए Tata ने फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट भी दिया है, जो 73.4 PS और 103 Nm पावर देता है। खास बात यह है कि Punch CNG अब AMT गियरबॉक्स के साथ भी उपलब्ध है, जो इस सेगमेंट में बहुत कम देखने को मिलता है।

डिजाइन

Tata Punch Facelift

नई Tata Punch Facelift के डिजाइन में Punch EV की तरह डिजाइन साफ दिखाई देती है। फ्रंट में अब ज्यादा स्लीक LED हेडलैंप्स, क्लोज्ड-ऑफ अपर ग्रिल और नया बंपर दिया गया है, जिसमें स्किड प्लेट स्टाइलिंग ज्यादा उभरी हुई है।

रियर प्रोफाइल में कुछ वेरिएंट्स पर Infinity Glow कनेक्टेड LED टेललैंप्स मिलते हैं, जो गाड़ी को ज्यादा प्रीमियम और चौड़ा लुक देते हैं। नए अलॉय व्हील डिजाइन और हल्के कॉस्मेटिक अपडेट के बावजूद Punch का बॉक्सी और रग्ड SUV कैरेक्टर बरकरार रखा गया है।

Tata Punch Facelift का इंटीरियर और नए फीचर्स

Tata Punch Facelift

Punch Facelift का केबिन अब पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम कर दिया गया है। इसमें बड़ा 26.03 सेमी Ultra View टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 17.78 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

इस SUV में अब 360-डिग्री HD कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ LED फॉग लैम्प्स और नया स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है। आराम के लिए CentralLux कंसोल, फ्रंट और रियर आर्मरेस्ट, Xpress Cool एयर कंडीशनिंग और प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है।

इस सेगमेंट में पहली बार Punch में AMT के साथ पैडल शिफ्टर्स, City और Eco ड्राइव मोड्स, आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नोलॉजी और Powersight LED हेडलैंप्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

सेफ्टी फीचर्स: Tata की मजबूत पहचान

Tata Punch Facelift

अगर फीचर्स की बात करे तो Tata Punch Facelift सेफ्टी के मामले में भी काफी आगे है। और अब सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग और ESP स्टैंडर्ड दिए गए हैं। Tata की सेफ्टी फोकस्ड इमेज को यह अपडेट और मजबूत करता है, खासकर इस प्राइस सेगमेंट में।

वेरिएंट्स और कलर ऑप्शंस

नई Tata Punch Facelift कुल 6 वेरिएंट में उपलब्ध है, जिनमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S शामिल हैं। और वही अगर कलर ऑप्शंस की बात करे तो इसमें Cyantafic Blue, Caramel Yellow, Bengal Rouge, Daytona Grey, Coorg Clouds Silver और Pristine White कलर दिए गए हैं।

Tata Punch Facelift का बूट स्पेस कितना है?

नई Tata Punch Facelift 2026 में बूट स्पेस को जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। पेट्रोल और टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स में इसका बूट स्पेस लगभग 366 लीटर है, जो इस सेगमेंट में काफी अच्छा माना जाता है। इसमें रोज़मर्रा के सामान, छोटे सूटकेस और वीकेंड ट्रिप का लगेज आसानी से रखा जा सकता है।

Read: Hero XPulse 210 (2025) Engine, Price, Features, Color, Mileage

TVS Apache RTR 160 4V TFT vs Bajaj Pulsar N160: Engine, Features, Millage, Designe, top speed, specification

KTM 160 Duke: Engine, Price, Features, Specification, Milleage, Top Speed

Tata Punch Facelift 2026 की शुरुआती कीमत क्या है?

नई Tata Punch Facelift 2026 की एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत ₹5.59 लाख रखी गई है। यह कीमत Smart पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए है। टॉप वेरिएंट की कीमत ₹8.99 लाख तक जाती है, जबकि टर्बो पेट्रोल वेरिएंट ₹8.29 लाख से शुरू होता है

क्या Tata Punch Facelift में सनरूफ मिलती है?

हाँ, Tata Punch Facelift के चुनिंदा वेरिएंट्स में इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है। यह सुविधा Pure+ और Adventure ट्रिम्स में उपलब्ध कराई गई है।

Tata Punch Facelift में कितने एयरबैग मिलते हैं?

नई Tata Punch Facelift में सभी वेरिएंट्स पर 6 एयरबैग और ESP स्टैंडर्ड दिए गए हैं, जिससे यह सेफ्टी के मामले में अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत कारों में से एक बन जाती है।

Vishal sahani

Vishal Sahani CarBikeWala.in के संस्थापक और CEO हैं। यह एक लोकप्रिय ऑटोमोबाइल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जिसकी शुरुआत उन्होंने भारतीय पाठकों को बाइक और कार से जुड़ी ताज़ा, सही और भरोसेमंद जानकारी देने के उद्देश्य से की थी। उनकी सोच और लीडरशिप के कारण आज CarBikeWala.in ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए एक विश्वसनीय सूचना स्रोत बन चुका है।
For Feedback - carbikewala1@gmail.com

Leave a Comment